Get App

FD vs SIP: ₹10 लाख की FD या ₹5 हजार की SIP, कौन आपको पहले बनाएगा करोड़पति?

FD vs SIP: ₹10 लाख FD या ₹5,000 की SIP, कौन पहले बनाएगा आपको करोड़पति? जानिए कौन-सी रणनीति जल्दी देती है बड़ा रिटर्न, और कितना समय लगता है ₹1 करोड़ का टारगेट पूरा करने में।

Suneel Kumarअपडेटेड Jul 19, 2025 पर 2:05 PM
FD vs SIP: ₹10 लाख की FD या ₹5 हजार की SIP, कौन आपको पहले बनाएगा करोड़पति?
SIP में औसतन लॉन्ग टर्म 12% सालाना का रिटर्न मिलता है। वहीं, FD में यह 7% के आसपास रहता है।

FD vs SIP: अगर बचत के पैसे निवेश करने की बात की जाए, तो अक्सर लोगों के पास विकल्प रहते हैं... फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या फिर सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)। जिनके पास थोड़ी बड़ी रकम होती है, वे फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं। वहीं जिनके पास नियमित बचत की आदत है, वे SIP जैसे विकल्प चुनते हैं।

लेकिन असल सवाल यह है, अगर लक्ष्य 1 करोड़ रुपये का है, तो कौन-सी स्ट्रैटेजी वहां पहले पहुंचाएगी। ₹10 लाख की FD या हर महीने ₹5,000 की SIP? आइए इसका पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट: क्या है, और इसके फायदे-नुकसान

FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट, पारंपरिक और सुरक्षित निवेश माध्यमों में से एक है। इसमें आप एकमुश्त रकम जमा करते हैं और बैंक उस पर एक तय ब्याज दर के अनुसार आपको निश्चित रिटर्न देता है। FD की अवधि पहले से तय होती है और इसकी ब्याज दर बाजार के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं होती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें