Get App

Gold Jewellery Cost: 10 ग्राम का हार और 5 ग्राम की अंगूठी बनवाने में कितना होगा खर्च, समझिए पूरा कैलकुलेशन

Gold Jewellery Cost: शादी या निवेश के लिए सोने की ज्वेलरी बनवाने से पहले सिर्फ गोल्ड रेट नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज और GST समझना जरूरी है। जानिए मौजूदा भाव पर 10 ग्राम हार और 5 ग्राम अंगूठी बनवाने का पूरा खर्च।

Suneel Kumarअपडेटेड Feb 03, 2026 पर 7:41 PM
Gold Jewellery Cost: 10 ग्राम का हार और 5 ग्राम की अंगूठी बनवाने में कितना होगा खर्च, समझिए पूरा कैलकुलेशन
22 कैरेट सोने का भाव ₹1,40,540 प्रति 10 ग्राम है, जिसके गहने सबसे ज्यादा बनते हैं।

Gold Jewellery Cost: अगर आप शादी के सीजन में सोने का हार या अंगूठी बनवाने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ गोल्ड का रेट देख लेना काफी नहीं है। असली खर्च तब सामने आता है, जब उसमें मेकिंग चार्ज और GST जुड़ता है।

कई बार लोग शोरूम पहुंचकर चौंक जाते हैं, क्योंकि फाइनल बिल उम्मीद से ज्यादा निकलता है। आइए मौजूदा गोल्ड रेट के हिसाब से समझते हैं कि 10 ग्राम का हार और 5 ग्राम की अंगूठी बनवाने में असल में कितना खर्च आएगा।

पहले जानिए 24 कैरेट सोने का भाव

दिल्ली में इस समय 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,310 प्रति 10 ग्राम है। 24 कैरेट को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, लेकिन आमतौर पर इससे गहने नहीं बनवाए जाते। यह सोना बहुत ज्यादा मुलायम होता है, जिससे इससे बनी ज्वेलरी आसानी से मुड़ जाती है, खरोंच पड़ जाती है या आकार बिगड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें