Get App

Gold Price: तीन दिन में ₹4,300 सस्ता हुआ सोना, खरीदारी करें या और ज्यादा गिरावट का इंतजार?

Gold Price Today: क्या ₹4,300 सस्ता होने के बाद सोने की कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट आएगी। अमेरिका-चीन के बीच व्यापारिक तनाव में नरमी और डॉलर की चाल ने बाजार में हलचल मचा दी है। जानिए एक्सपर्ट्स क्यों कह रहे हैं कि अभी खरीदने से पहले थोड़ा रुकना फायदेमंद हो सकता है!

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 26, 2025 पर 10:12 PM
Gold Price: तीन दिन में ₹4,300 सस्ता हुआ सोना, खरीदारी करें या और ज्यादा गिरावट का इंतजार?
सोने की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर के तेजी से उबरने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी आने का असर पड़ा है।

Gold Price Today: सोने की कीमतें पिछले तीन कारोबारी सत्र से काफी दबाव में हैं। मंगलवार को सोना ₹99,358 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX) पर सोने का दाम ₹95,000 प्रति 10 ग्राम के थोड़ा ऊपर बंद हुआ। इसका मतलब कि गोल्ड के रेट में रिकॉर्ड हाई से लगभग ₹4,300 की गिरावट आई। आइए जानते हैं कि सोने की कीमतों में गिरावट क्यों आई और क्या ये खरीदारी का सही मौका है?

सोने की कीमतों पर दबाव क्यों है?

कमोडिटी मार्केट के एक्सपर्ट के मुताबिक, सोने की कीमतों पर अमेरिकी डॉलर के तेजी से उबरने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में कमी आने का असर पड़ा है। अमेरिका और चीन, दोनों एकदूसरे पर टैरिफ कम करने पर विचार कर रहे हैं। ऐसी खबरें आने के बाद अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98 के नीचे गिरने के बाद तेजी से उछला। इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने की तेजी पर ब्रेक लगा।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें