Get App

Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी गिरा; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 8:21 AM
Gold Price Today: गुड फ्राइडे पर सोना हुआ सस्ता, चांदी का दाम भी गिरा; चेक करें नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

गुड फ्राइडे के मौके पर देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 3 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149110 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में भाव 148960 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 3,500 रुपये या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ्तों में ईरान पर जोरदार हमला किया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है। डॉलर 0.5 प्रतिशत मजबूत होकर 99-100 के स्तर पर है। इससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं। महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट से कच्चे तेल और गैस के शिपमेंट में बाधा और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें