देश में सोने की कीमत में तेजी लौट आई है। 4 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 150940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली का सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है।
