Gold Rate Today: शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी लौटी है। 20 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 156650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 156500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। गुरुवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 1,950 रुपये या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,991.24 डॉलर प्रति औंस पर है।
