देश में सोने के भाव में गिरावट जारी है। 20 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150420 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में कीमत 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले 19 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में भारी गिरावट देखी गई। यह 7,000 रुपये या 4.37 प्रतिशत टूटकर 1,53,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
