Get App

Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, दिल्ली में ₹152980 पर आया 10 ग्राम का भाव; चांदी भी फिसली

Gold Price Today: 13 अप्रैल की सुबह मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। अहमदाबाद में भाव 152880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। चेन्नई में कीमत 153810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 7:51 AM
Gold Price Today: सोने में गिरावट लौटी, दिल्ली में ₹152980 पर आया 10 ग्राम का भाव; चांदी भी फिसली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।

सप्ताह के पहले दिन देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 13 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। मुंबई में भाव 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1910 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1750 रुपये बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स  1.1 प्रतिशत गिरकर 4,734.60 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।

इसके मुख्य कारण मजबूत होता अमेरिकी डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को फिर से बढ़ा दिया है, जिससे महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा हो गया है। कच्चा तेल फिर से 100 डॉलर प्र​ति बैरल के पार निकल गया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152980 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें