देश में सोने की कीमत में एक बार फिर गिरावट है। 27 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 154180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई में भाव 154030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 1740 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1600 रुपये नीचे आया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना गिरकर 4,694.26 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
