Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली; ये है ताजा भाव

Gold Price Today: पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2860 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 2600 रुपये महंगा हुआ है। एक हफ्ते में चांदी 5000 रुपये चढ़ी है। इस साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 7:32 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली; ये है ताजा भाव
शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 6 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 150920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2860 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2600 रुपये बढ़ा है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। कीमत 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव वर्तमान में 4,591.52 डॉलर प्रति औंस है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें