Get App

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की; ये हैं नए रेट

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 135890 रुपये प्रति 10 ग्राम है। भोपाल में कीमत 135790 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। देश में सोने-चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 30, 2026 पर 9:12 AM
Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोने में गिरावट, चांदी भी लुढ़की; ये हैं नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। 30 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 148210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 148080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 2100 रुपये महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1950 रुपये बढ़ा है। शुक्रवार, 28 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।

पश्चिम एशिया में चल रही जंग के बावजूद सोने में गिरावट की अहम वजह हैं- अमेरिकी बॉन्ड पर बढ़ती यील्ड, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बढ़ती भूराजनीतिक अनिश्चितता। इजरायल-अमेरिका और ईरान की जंग ने कच्चे तेल की कीमतों को काफी हाई पर पहुंचा दिया है। इससे महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। आम तौर पर भू-राजनीतिक तनाव के कारण सोने-चांदी जैसे सेफ एसेट्स में निवेश बढ़ जाता है। लेकिन लगता है कि अभी निवेशक महंगाई के जोखिम को देखते हुए निवेश से बच रहे हैं और पैसे निकाल रहे हैं।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 148210 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 135890 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें