Get App

Gold Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद सोना फिर चढ़ा, 10 बड़े शहरों में अब इतने रुपये में मिल रहा है 24 कैरेट

Gold Price Today: दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव 139810 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में कीमत 139660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है। दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी तेजी लौटी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 7:52 AM
Gold Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद सोना फिर चढ़ा, 10 बड़े शहरों में अब इतने रुपये में मिल रहा है 24 कैरेट
देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।

देश में सोना एक दिन की गिरावट देखने के बाद फिर तेज हो गया है। 11 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 152360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,777.17 डॉलर प्रति औंस है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 139810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139660 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें