Gold Rate Today: सोने के भाव में तेजी बरकरार है। 21 फरवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 157530 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। शुक्रवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 850 रुपये बढ़कर 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 5,027.13 डॉलर प्रति औंस पर है। वैश्विक बाजार में सोने में तेजी और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सेफ एसेट के तौर पर मांग में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू मार्केट में भी सोना उछला। रूस-यूक्रेन के बीच नई बातचीत के विफल होने से भी वैश्विक अनिश्चितता फिर से बढ़ गई है।
