28 मार्च को देश में सोने की कीमत में फिर से तेजी दिख रही है। राजधानी दिल्ली में सुबह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 144870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में भाव 144720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1,900 रुपये या 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,416 डॉलर प्रति औंस है।
