देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर तेजी लौटी है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2780 रुपये तक बढ़ी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 2550 रुपये तक मजबूत हुआ है। शुक्रवार, 3 जुलाई को दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 3,300 रुपये बढ़कर 1,50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज 5 जुलाई को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 146880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,181.50 डॉलर प्रति औंस पर है।
