Get App

Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, मुंबई-पुणे में ₹142410 का हुआ 22 कैरेट; चांदी में भी इजाफा

Gold Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस बात की नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 7:35 AM
Gold Price Today: सोने में तेजी बरकरार, मुंबई-पुणे में ₹142410 का हुआ 22 कैरेट; चांदी में भी इजाफा
अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेता और स्टॉकिस्ट अच्छी खरीद कर रहे हैं।

देश में सोने की कीमत में तेजी का रुख कायम है। 16 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 155360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 3,000 रुपये या करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेता और स्टॉकिस्ट अच्छी खरीद कर रहे हैं।

अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल यह त्योहार 19 अप्रैल को है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर है। इस बात की नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी। इसके अलावा डॉलर की कमजोरी भी सोने में तेजी की एक अहम वजह है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 155510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 142560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें