Get App

Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोना चढ़ा, चांदी में भी उछाल; चेक करें नए रेट

Gold Price Today: चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 149120 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अहमदाबाद और भोपाल में भाव 149570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। देश में सोने-चांदी की कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 8:08 AM
Gold Price Today: नए वित्त वर्ष के पहले दिन सोना चढ़ा, चांदी में भी उछाल; चेक करें नए रेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस है।

देश में 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2026-27 शुरू हो गया है। नए वित्त वर्ष के पहले दिन देश में सोने की कीमत में तेजी है। इस तेजी के पीछे वैश्विक बाजारों में कीमत में बढ़ोतरी, देश में शादी-विवाह के सीजन से पहले जौहरियों की ओर से ताजा खरीद, रुपये की कमजोरी जैसे फैक्टर हैं।  1 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 149520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,652.31 डॉलर प्रति औंस है।

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध अगले दो से तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। संकेत दिया कि अमेरिका ने अपने सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है और अब वह इस क्षेत्र से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है। दिल्ली के सराफा बाजार में 2 मार्च से 30 मार्च 2026 तक सोने की कीमत में 21,300 रुपये या 12.3 प्रतिशत की गिरावट आई। चांदी 63,000 रुपये या 21 प्रतिशत तक नीचे आई।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमतदिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149670 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 137210 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें