Get App

Gold Silver Price: सोना ₹85000 से भी सस्ता होगा? अमेरिका ईरान वॉर के बावजूद नहीं बढ़ीं कीमतें, क्या और क्रैश होंगे गोल्ड-सिल्वर

Gold Silver Rate: अमेरिका ईरान वॉर के बाद भी सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की जगह लगातार घट रही है। आखिर क्यों इस बार सोने-चांदी ने उल्टा ट्रेंड दिखाया है? निवेशकों के मन में यही सवाल है कि कब चांदी 4 लाख और गोल्ड 1.90 लाख रुपये के पार जाएगा? या सोना 85000 रुपये और चांदी 1 लाख रुपये के स्तर पर आएगा

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 07, 2026 पर 1:47 PM
Gold Silver Price: सोना ₹85000 से भी सस्ता होगा? अमेरिका ईरान वॉर के बावजूद नहीं बढ़ीं कीमतें, क्या और क्रैश होंगे गोल्ड-सिल्वर
Gold Silver Rate: सोना 85000 रुपये और चांदी 1 लाख रुपये के स्तर पर आएगा?

Gold Silver Rate: सोने-चांदी के मामले में हमेशा यह देखा गया है कि वॉर के समय इनकी कीमतें आसमान छूने लगती है। लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि अमेरिका ईरान वॉर के बाद भी सोने-चांदी की कीमतें बढ़ने की जगह लगातार घट रही है। सोना-चांदी जनवरी के अंत में जहां पीक पर था। अब बड़ा करेक्शन आ चुका है। इसने निवेशको, एक्सपर्ट और आम लोगों को भी चौंका दिया है। आखिर क्यों इस बार सोने-चांदी ने उल्टा ट्रेंड दिखाया है? निवेशकों के मन में यही सवाल है कि कब फिर चांदी 4 लाख और गोल्ड 1.90 लाख रुपये के पार जाएगा? या सोना 85000 रुपये और चांदी 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आएगा?

वैश्विक अनिश्चितता के समय सोने-चांदी को हमेशा सेफ हेवन माना गया है। आमतौर पर वॉर, आर्थिक संकट या राजनीतिक तनाव के दौरान इनकी कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन इस बार तस्वीर अलग नजर आ रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच सोना और चांदी दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई है।

साल 2025 में सोना और चांदी ने जबरदस्त रिटर्न दिया था। चांदी की कीमतों में 165% से ज्यादा उछाल आया। वहीं, सोना करीब 75% तक चढ़ा। यह तेजी 2026 की शुरुआत में भी जारी रही। जनवरी 2026 में सोना 5,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी 121 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। निवेशकों और सेंट्रल बैंकों ने बड़े पैमाने पर इन मेटल में निवेश किया, जिससे कीमतें लगातार ऊपर जाती रहीं।

जंग शुरू होते ही बदला ट्रेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें