Gold Silver Price: ग्लोबल मार्केट में सोमवार, 26 जनवरी को सोना और चांदी दोनों ने नया रिकॉर्ड हाई बना लिया। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और पॉलिसी अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश की ओर रुख किया, जिससे कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली।
