Get App

1 सितंबर से शुरू होगी चांदी की हॉलमार्किंग, क्या चांदी और होगी महंगी?

Silver Hallmarking: सरकार अब सोने की तरह चांदी के गहनों पर भी शुद्धता की गारंटी देने की तैयारी कर रही है। 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू होगा। फिलहाल यह नियम अनिवार्य नहीं बल्कि वॉलंटरी रहेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 5:57 PM
1 सितंबर से शुरू होगी चांदी की हॉलमार्किंग, क्या चांदी और होगी महंगी?
सरकार अब सोने की तरह चांदी के गहनों पर भी शुद्धता की गारंटी देने की तैयारी कर रही है।

Silver Hallmarking:  सरकार अब सोने की तरह चांदी के गहनों पर भी शुद्धता की गारंटी देने की तैयारी कर रही है। 1 सितंबर 2025 से चांदी की ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू होगा। फिलहाल यह नियम अनिवार्य नहीं बल्कि वॉलंटरी रहेगा। यानी ग्राहक चाहे तो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें या बिना हॉलमार्क वाली। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि लोग धीरे-धीरे हॉलमार्क वाली चांदी की ओर ही ज्यादा भरोसा दिखाएंगे।

क्या है नया बदलाव?

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने चांदी की शुद्धता के लिए 6 स्टैंडर्ड 800, 835, 900, 925, 970 और 990 तय किए हैं। अब हर हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर एक 6 अंकों का यूनिक कोड (HUID) होगा। इससे तुरंत पता चल जाएगा कि गहना किस शुद्धता का है और वह असली है या नहीं। यह सिस्टम पुराने हॉलमार्किंग तरीके की जगह लेगा और ज्यादा ट्रांसपेरेंसी लाएगा।

हॉलमार्किंग क्यों जरूरी है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें