Get App

भारत के घरों में मौजूद है दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों से ज्यादा सोना, कई देशों की GDP से भी अधिक है वैल्यू

निजी तौर पर रखे गए सोने का यह भंडार, घरों की वित्तीय संपत्ति के सबसे बड़े भंडारों में से एक है। भारत का अधिकांश सोना भौतिक रूप में ही है, जिससे इसका प्रोडक्टिव यूज सीमित हो जाता है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत के पास अभी दुनिया का आठवां सबसे बड़ा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त सोने का भंडार है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 11, 2026 पर 12:16 PM
भारत के घरों में मौजूद है दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों से ज्यादा सोना, कई देशों की GDP से भी अधिक है वैल्यू
भारतीय घरों में रखे सोने का अनुमानित मूल्य लगभग 5 लाख करोड़ डॉलर है।

अच्छा-खासा गोल्ड रिजर्व रखने वाली दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के पास भी उतना सोना नहीं है, जितना कि भारत के घरों में मौजूद है। यह बात एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (ASSOCHAM) ने कही है। व्यापार संघ ने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय घरों द्वारा जमा किया गया सोना दुनिया के टॉप 10 केंद्रीय बैंकों के सोने के कुल भंडार से कहीं ज्यादा है। ASSOCHAM के मुताबिक, हर साल सोने के इस भंडार का अगर सिर्फ 2 प्रतिशत हिस्सा फाइनेंशियल एसेट्स में लगाया जाए तो 2047 तक भारत की GDP (ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट) में 7.5 लाख करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।

इससे देश की GDP 40 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा की हो जाएगी। 2047 तक भारत की GDP 34 लाख करोड़ डॉलर (विभिन्न अनुमानों के बीच की एक वैल्यू) रहने का अनुमान है। इसलिए 7.5 लाख करोड़ डॉलर के जुड़ने से यह 2047 तक बढ़कर 41.5 लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी।

भारत के पास अभी दुनिया का आठवां सबसे बड़ा गोल्ड रिजर्व

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार, भारत के पास अभी दुनिया का आठवां सबसे बड़ा आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त सोने का भंडार है। यह 880 टन का है। यह अमेरिका के सोने के भंडार के दसवें हिस्से से थोड़ा ही ज्यादा है। ASSOCHAM ने कहा कि लेकिन भारतीय घरों में मौजूद सोने का भंडार दुनिया के किसी भी दूसरे देश के मुकाबले ज्यादा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें