हाल में एक व्यक्ति ने बताया कि एक मिड साइज ब्रोकरेज फर्म के एंप्लॉयी ने उससे संपर्क किया था। उसने एक ऐप डाउनलोड कर ट्रेडिंग शुरू करने की सलाह दी थी। उसने नए ट्रेडिंग आइडियाज के लिए एक व्हाट्सअप ग्रुप ज्वाइन करने को कहा था। दरअसल, व्हाट्सअप और टेलीग्राम पर ऐसे कई ग्रुप हैं, जिन्हें ज्वाइन करने के लिए नए लोगों को कहा जाता है। उन्हें दूसरे निवेशकों के मोटा मुनाफे कमाने के उदाहरण बताए जाते हैं। कई बार तो जालसाज बड़ी ब्रोकरेज फर्मों के ऐप से मिलते जुलते ऐप तक बनवा लेते हैं। ऐसे जालसाजों से आपको सावधान रहने की जरूरत है।
