Get App

शेयरों पर फिदा इंडियन इनवेस्टर्स, पहले कभी नहीं किया था इतना इनवेस्ट

लोगों की कुल सेविंग्स में शेयरों की हिस्सेदारी बढ़कर 4.8 फीसदी पर पहुंच गई है। पहली बार सेविंग्स में शेयरों की हिस्सेदारी इस लेवल पर पहुंची है। पिछले साल मार्च में यह 4.3 फीसदी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 25, 2022 पर 6:11 PM
शेयरों पर फिदा इंडियन इनवेस्टर्स, पहले कभी नहीं किया था इतना इनवेस्ट
इंडिया में परिवार सालाना 700 अरब डॉलर की सेविंग्स करते हैं। अभी इसका 5 फीसदी से कम हिस्सा शेयरों में जा रहा है।

स्टॉक मार्केट को लेकर इंडियन इनवेस्टर्स की दीवानगी चरम पर है। इससे पहले कभी लोगों ने शेयरों में इतना निवेश नहीं किया था। लोगों की कुल सेविंग्स में शेयरों की हिस्सेदारी बढ़कर 4.8 फीसदी पर पहुंच गई है। पहली बार सेविंग्स में शेयरों की हिस्सेदारी इस लेवल पर पहुंची है। पिछले साल मार्च में यह 4.3 फीसदी थी। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

इससे पहले 2008 में शेयरों में बढ़ा था रिटेल इनवेस्टमेंट

इससे पहले कुल सेविंग्स में शेयरों की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 2008 में दखने को मिली थी। तब यह 4.2 फीसदी थी। हालांकि, अब भी सेविंग्स में परंपरागत एसेट्स की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। कुल हाउसहोल्ड सेविंग्स में रियल एस्टेट की सबसे ज्यादा 49 फीसदी हिस्सेदारी है। गोल्ड दूसरे नंबर पर है। इसकी हिस्सेदारी 15 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें