Get App

Rule Change 1st September: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, महंगा हुआ टोल, सर्किल रेट, आज से बदले ये 5 नियम

Rule Change 1st September: आज 1 सितंबर से नए नियम लागू हो गए हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की है। आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा हो गया है। गाजियाबाद में घर खरदीने का प्लान कर रहे हैं तो आप ये आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:37 AM
Rule Change 1st September: LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, महंगा हुआ टोल, सर्किल रेट, आज से बदले ये 5 नियम
आज से सस्ता हुआ सिलेंडर लेकिन महंगा हुआ टोल टैक्स।

New Rules from 1st September: आज 1 सितंबर से नए नियम लागू हो गए हैं। आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की है। घरेलू 14 किलोग्राम के सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं आया है। आज से यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल महंगा हो गया है। गाजियाबाद में घर खरदीने का प्लान कर रहे हैं तो आप ये आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है क्योंकि यहां सर्किल रेट बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में..

 

1. LPG रसोई गैस की कीमतें

एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर आज से 100 रुपये सस्ता हो गया है। कंपनियों के मुताबिक इंडेन का सिलेंडर दिल्ली में 91.50 रुपये, कोलकाता में 100 रुपये, मुंबई में 92.50 रुपये और चेन्नई में 96 रुपये सस्ता हो गया है। रसोई गैस की कीमतों में यह कटौती पूरे देश में की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 14 किलोग्राम के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें