Get App

महाराष्ट्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा! सरकार ने किया बोनस का ऐलान, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

288 सदस्य वाली महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। राज्य विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर, 2024 को खत्म होगा। चुनाव आयोगी की घोषणा के तुरंत बाद आदर्श आचार संहिता (MCC) लागू कर दी गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2024 पर 8:14 PM
महाराष्ट्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा! सरकार ने किया बोनस का ऐलान, इतनी बढ़कर आएगी सैलरी
महाराष्ट्र के कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिला तोहफा!

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारियों के लिए 29,000 रुपए दिवाली बोनस की घोषणा की। BMC देश का सबसे अमीर नागरिक निकाय है, जिसका बजट 53,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। वर्तमान में BMC का कामकाज सरकारी की तरफ से नियुक्त अधिकारी देख रहा है, क्योंकि निकाय चुनाव लंबित हैं।

इसके बाद दिन में, भारत के चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए चुनाव की तारीखों की घोषणा की। राज्य में 20 नवंबर को मतदान होगा। BMC के पेरोल पर लगभग 92,000 कर्मचारी और अधिकारी हैं। 2023 में उन्हें 26,000 रुपए का बोनस दिया गया था, जिसकी तुलना में इस बार की रकम 11.53 प्रतिशत ज्यादा है।

BMC ने बयान में कहा, "बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को दिवाली-2024 प्रीतिर्था ग्रांट के संबंध में नगर निगम के अलग-अलग वर्कर और कर्मचारी संघों की समन्वय समिति की ओर से एक मांग की गई थी।"

आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि दिवाली बोनस की घोषणा कमिश्नर एडमिनिस्ट्रेटर भूषण गगरानी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच चर्चा के बाद की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें