Get App

PM Kisan: नवंबर के पहले हफ्ते में आएगी पीएम किसान की किश्त? जानिये अपडेट

PM Kisan 21st Installment Date 2025: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब 21वीं किश्त जल्द ही किसानों के खातों में आने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2025 पर 4:46 PM
PM Kisan: नवंबर के पहले हफ्ते में आएगी पीएम किसान की किश्त? जानिये अपडेट
PM Kisan 21st Installment Date 2025: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है।

PM Kisan 21st Installment Date 2025: देश के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब 21वीं किश्त जल्द ही किसानों के खातों में आने वाली है। केंद्र सरकार इस योजना के जरिए हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक मदद देती है, ताकि उनकी खेती-बाड़ी और रोजमर्रा की जरूरतों में मदद मिल सके। अब तक 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं और लाखों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि नवंबर 2025 की शुरुआत में आने वाली 21वीं किश्त उनके खाते में कब पहुंचेगी।

कब मिलेगी 21वीं किश्त?

जानकारी के मुताबिक पीएम किसान योजना की अगली यानी 21वीं किश्त नवंबर 2025 के पहले पखवाड़े में जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। पिछली यानी 20वीं किश्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2025 में जारी की थी, जिससे 9.8 करोड़ किसानों को फायदा हुआ था, जिनमें 2.4 करोड़ महिला किसान भी शामिल थीं। आमतौर पर यह योजना हर चार महीने में एक किश्त जारी करती है। ये फरवरी, जून और अक्टूबर-नवंबर में दी जाती है। इसलिए संभावना है कि किसानों को इस बार नवंबर की शुरुआत में 21वीं किश्त मिल सकती है।

आचार संहिता में भी जारी हो सकती है किश्त?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें