Get App

Credit Card में केवल न्यूनतम भुगतान करने की आदत से हो सकता है भारी आर्थिक नुकसान, जानिए क्या है मामला

Credit Card का केवल न्यूनतम भुगतान करना आपको कर्ज के जाल में फंसा सकता है, जिससे ब्याज लगातार बढ़ता है और कर्ज चुकाने में सालों लग सकते हैं। इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होता है, जो भविष्य में वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है।​

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Nov 16, 2025 पर 7:05 PM
Credit Card में केवल न्यूनतम भुगतान करने की आदत से हो सकता है भारी आर्थिक नुकसान, जानिए क्या है मामला

क्रेडिट कार्ड बिल में "न्यूनतम भुगतान" वह राशि होती है जो उपयोगकर्ता को हर महीने अपने क्रेडिट कार्ड खाते को सक्रिय और ठीक स्थिति में बनाए रखने के लिए कम से कम चुकानी होती है। यह आमतौर पर कुल बकाया राशि का 5-15% तक हो सकती है। अगर पैसे की तंगी है तो लोग यह विकल्प चुनते हैं क्योंकि इससे वे लेट फीस से बच सकते हैं।

शुरुआती फायदा और असली खतरा

न्यूनतम भुगतान करने से शुरुआत में आर्थिक राहत मिलती है और आपके खाते को डिफॉल्ट से बचाया जा सकता है। लेकिन इस राहत के पीछे छुपा है बड़ा खतरा। क्योंकि जितना पैसा कम आप चुकाते हैं, उतना ही बाकी राशि पर भारी ब्याज लगता रहता है जो 30-40% वार्षिक तक हो सकता है।

ब्याज और कर्ज के जाल में फंसने का खतरा

जब आप केवल न्यूनतम भुगतान करते हैं, तो कर्ज की मूल राशि कम नहीं होती, बल्कि वर्षों तक बकाया राशि पर लगातार ब्याज जुड़ता रहता है। इससे आपका कुल कर्ज बढ़ता जाता है और चुकाना अधिक मुश्किल हो जाता है। वर्षो बाद भी आप पूरी रकम चुका नहीं पाते हैं और ब्याज का बोझ लगातार बढ़ता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें