Get App

इस साल NFO से म्यूचुअल फंड हाउसेज जुटा सकते हैं रिकॉर्ड फंड, इस हफ्ते आ रहे 9 एनएफओ

म्यूचुअल फंड हाउसेज के नए फंड ऑफर (NFO) आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस साल एसेट मैनेजटमेंट कंपनियां एनएफओ से रिकॉर्ड अमाउंट जुटा सकती हैं। सितंबर के पहले हफ्ते में 9 एनएफओ लॉन्च होने जा रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 02, 2024 पर 2:54 PM
इस साल NFO से म्यूचुअल फंड हाउसेज जुटा सकते हैं रिकॉर्ड फंड, इस हफ्ते आ रहे 9 एनएफओ
कोटक निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स फंड 2 सितंबर को लॉन्च हो गया है।

म्यूचुअल फंड हाउसेज में न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) लॉन्च करने की होड़ घटती नहीं दिख रही है। सितंबर के पहले हफ्ते में 9 एनएफओ लॉन्च होने जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड की नई स्कीमें मार्केट में आई हैं। पिछले चार सालों में हर साल कम से कम 100 एनएफओ लॉन्च हुए हैं। इस साल अगस्त तक म्यूचुअल फंड हाउसेज ने 123 फंड लॉन्च किए हैं। इसके मुकाबले 2023 कैलेंडर ईयर में 108 एनएफओ लॉन्च किए गए थे। 2022 में 115 और 2021 में 100 एनएफओ लॉन्च हुए थे। इस साल अब तक एनएफओ में जितना निवेश आया है, वह पिछले दो साल में आए निवेश को पार कर चुका है।

2021 में एनएफओ से जुटाए गए थे 79,584 करोड़ रुपये

म्यूचअल फंड हाउसेज ने 2022 में NFO के जरिए 34,873 करोड़ रुपये जुटाए थे। 2021 में एनएफओ से 79,584 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। इस साल जुलाई के अंत तक 112 एनएफओ के जरिए 65,223 करोड़ रुपये एनएफओ के जरिए जुटाए जा चुके हैं। इस तरह उम्मीद है कि इस साल के अंत तक एनएफओ के जरिए जुटाए गया अमाउंट 2021 को पार कर जाएगा।

सेक्टोरल और थीमैटिक फंडों में ज्यादा दिलचस्पी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें