म्यूचुअल फंड का केवायसी अगर आपने अब तक नहीं किया है तो इसे जल्द कर देना ठीक रहेगा। अगर आपका केवायसी पहले से वेरिफायड है तो भी आपको एड्रेस प्रूफ के रूप में आधार देना जरूरी है। दूसरे एड्रेस प्रूफ भी वैलिड हैं, लेकिन आधार आधारित केवायसी सबसे फायदेमंद है, क्योंकि इससे आपको सभी फंड हाउसेज की स्कीम में निवेश करने की सुविधा मिल जाती है। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की 5 केवायसी रजिस्ट्रेशन एजेंसियों (केआरए) ने 24 अप्रैल को बताया कि करीब 73 फीसदी केवायसी रिकॉर्ड्स 'केवायसी वैलिडेटेड' हैं। 15 फीसदी केवायसी 'केवायसी रजिस्टर्ड' हैं और बाकी 12 फीसदी 'केवायसी ऑन-होल्ड' हैं।
