Get App

अब नहीं चाहिए कागज के डॉक्यूमेंट्स! मोबाइल में रखें ड्राइविंग लाइसेंस और RC, पुलिस भी मानेगी वैलिड

आज के डिजिटल टाइम में ज्यादातर लोग अपने कागजी डॉक्यूमेंट्स साथ रखकर नहीं चलते। अब धीरे-धीरे डिजिटल जमाने में फिजिकल डॉक्यूमेंट्स रखने की जरूरत भी खत्म हो रही है। सरकार भी डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में डिजीलॉकर (DigiLocker) और mParivahan जैसे ऐप्स आम लोगों की काफी मदद कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 17, 2025 पर 12:19 PM
अब नहीं चाहिए कागज के डॉक्यूमेंट्स! मोबाइल में रखें ड्राइविंग लाइसेंस और RC, पुलिस भी मानेगी वैलिड
आज के डिजिटल टाइम में ज्यादातर लोग अपने कागजी डॉक्यूमेंट्स साथ रखकर नहीं चलते।

आज के डिजिटल टाइम में ज्यादातर लोग अपने कागजी डॉक्यूमेंट्स साथ रखकर नहीं चलते। अब धीरे-धीरे डिजिटल जमाने में फिजिकल डॉक्यूमेंट्स रखने की जरूरत भी खत्म हो रही है। सरकार भी डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में डिजीलॉकर (DigiLocker) और mParivahan जैसे ऐप्स आम लोगों की काफी मदद कर रहे हैं। आधार, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो लेकर फोन में ही डिजीलॉकर में रख लेते हैं। इससे न तो फिजिकल डॉक्यूमेंट्स ले जाने का झंझट रहता है और न ही खोने का डर।

क्या पुलिस डिजिटल लाइसेंस मानेगी?

इसका जवाब है - हां, पूरी तरह मान्य है।

2018 में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें साफ कहा गया था कि DigiLocker या mParivahan ऐप में दिखाए गए ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और अन्य डॉक्यूमेंट मोटल व्हीकल एक्ट 1988 के तहत कानूनी रूप से वैलिड माने जाएंगे। यानी अगर पुलिस आपको रोकती है, तो आप अपने मोबाइल में दिखाए गए डॉक्यूमेंट्स को दिखा सकते हैं। वह पुलिस को वो मानने होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें