Get App

Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये बढ़ाए, क्या आपके शहर में भी बढ़ गए दाम?

Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने वीकेंड में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। ये बढ़ोतरी 15 जून 2024 से तुरंत प्रभावी हो गई है। कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 18.44% कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 17, 2024 पर 5:35 PM
Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम में 3 रुपये बढ़ाए, क्या आपके शहर में भी बढ़ गए दाम?
Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने वीकेंड में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी।

Petrol Diesel Price: कर्नाटक सरकार ने वीकेंड में डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी। ये बढ़ोतरी 15 जून 2024 से तुरंत प्रभावी हो गई है। कर्नाटक सरकार ने पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (VAT) बढ़ाकर 29.84% और डीजल पर 18.44% कर दिया है। इसके साथ ही पेट्रोल पर बिक्री कर 25.92% से बढ़कर 29.84% और डीजल पर बिक्री कर 14.34% से बढ़कर 18.44% हो गया है. इससे 17 जून 2024 को बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत अब 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 88.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। आप चेक करें कि आपके शहर में प्रेट्रोल-डीजल का क्या है रेट..

पेट्रोल और डीजल के दाम

कर्नाटक में पेट्रोल की कीमतें अभी भी पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से कम हैं। यहां 17 जून 2024 तक भारत के प्रमुख शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें नीचे दी है।

शहर पेट्रोल प्राइस (RS/LITRE) डीजल प्राइस (RS/LITRE)
दिल्ली 94.72 87.62
मुंबई 104.21 92.15
चेन्नई 100.75 92.34
कोलकाता 103.94 90.76
नोएडा 95.01 88.14
लखनऊ 94.56 87.66
बेंगलुरु 102.85 88.93
हैदराबाद 107.41 95.65
जयपुर 104.88 90.36
तिरुवनंतपुरम 107.62 96.49
भुवनेश्वर 101.06 92.64

भारत में पेट्रोल की कीमत कैसे होती है तय?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें