Get App

Platinum Rate Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को महंगा हुआ प्लैटिनम, जानिये 6 अप्रैल का रेट

Platinum Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को प्लैटिनम महंगा हुआ है। अगर बीते हफ्ते शुक्रवार के प्राइस से तुलना करे तो प्लैटिनम का दाम 1650 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है। प्लैटिनम की कीमत 6 अप्रैल को 59150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 06, 2026 पर 10:24 AM
Platinum Rate Today: हफ्ते के पहले दिन सोमवार को महंगा हुआ प्लैटिनम, जानिये 6 अप्रैल का रेट
Platinum Price Today: प्लैटिनम की कीमतों में तेजी आई है।

Platinum Rate Today: आज हफ्ते के पहले दिन सोमवार को प्लैटिनम महंगा हुआ है। अगर बीते हफ्ते शुक्रवार के प्राइस से तुलना करे तो प्लैटिनम का दाम 1650 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ा है। प्लैटिनम की कीमत 6 अप्रैल को 59150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। पूरे देश में प्लैटिनम काम भाव एक जैसा रहता है। यानी, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, भोपाल, इंदौर में प्लैटिनम की कीमत 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ही है।

देश में सोने की कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं और 10 ग्राम सोना करीब 1.40 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। ऐसे में ग्राहकों की खरीदारी का तरीका भी बदल रहा है। पहले जहां 24 और 22 कैरेट सोना ज्यादा पसंद किया जाता था, अब लोग बजट को ध्यान में रखते हुए 18, 14 यहां तक कि 9 कैरेट ज्वैलरी की तरफ भी जा रहे हैं। महंगाई बढ़ने के साथ ज्वैलर्स भी ग्राहकों के लिए नए ऑप्शन तलाश रहे हैं, जिससे प्लैटिनम धीरे-धीरे एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहा है।

फिलहाल प्लैटिनम की कीमत करीब 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो सोने के मुकाबले काफी किफायती है। यही वजह है कि खासकर युवा वर्ग इसकी तरफ आकर्षित हो रहा है। इसका मॉडर्न और सिंपल लुक शादी और सगाई की ज्वैलरी में भी पसंद किया जा रहा है। हालांकि प्लैटिनम खरीदते समय उसका रेट, प्योरिटी और मेकिंग चार्ज जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि इसकी कीमत बाजार के उतार-चढ़ाव के साथ बदलती रहती है।

प्लैटिनम की कीमत -  सोमवार 6 अप्रैल 2026

सब समाचार

+ और भी पढ़ें