देश के दूसरे सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank -PNB) ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits -FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। बैंक के इस फैसले के बाद अब आपको 1 से 10 साल में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India - RBI) के रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव करने के बाद बैंक ने यह कदम उठाया है।
