Share Market Diwali Holiday List: दिवाली के लिए शेयर बाजार दो दिन 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन बंद रह सकता है।अभी तक ज्यादातर लोगों के मन में कन्फ्यूजन है कि दिवाली कब मनाई जाएगी। अगर शेयर मार्केट की हॉलिडे लिस्ट को देखें तो शुक्रवार 1 नवंबर की दिवाली है। 1 नवंबर को दिवाली के दिन एक घंटे की मुहूर्त ट्रेडिंग शाम के समय होगी। अगले दिन 2 नवंबर को बलिप्रतिपदा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा। हालांकि, 2 नवंबर को शनिवार है तो शेयर बाजार शनिवार को बंद होता है। अब इसमें एक ट्वविस्ट है कि पंचांग के मुताबिक दिवाली कब मनाई जाएगी? दिवाली जब भी मनाई जाएगी, शेयर बाजर भी उसी हिसाब से बंद होगा। यानी, इस साल दिवाली पर शेयर बाजार 2 दिन बंद रह सकता है।
