Silver Price Today: देश में चांदी की कीमत में गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 1% घटकर यानी 2556 रुपये गिरावट के साथ 2,33,100 रुपये प्रति किलो हो गया। यह गिरावट भारत में चांदी की कीमतों में भारी कमी के एक दिन बाद आई है।
