Get App

Silver Price Today: आज 1 अप्रैल को महंगी हुई चांदी, जानिये बुधवार का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन 1 अप्रैल को बुलियन मार्केट में चांदी महंगी हुई है। आज चांदी का भाव 10,000 रुपये तक चढ़ा है। चांदी का भाव बुधवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 01, 2026 पर 11:15 AM
Silver Price Today: आज 1 अप्रैल को महंगी हुई चांदी, जानिये बुधवार का सिल्वर रेट
Silver Price Today: आज चांदी महंगी हुई है।

Silver Price Today: आज फाइनेंशियल ईयर के पहले दिन 1 अप्रैल को बुलियन मार्केट में चांदी महंगी हुई है। आज चांदी का भाव 10,000 रुपये तक चढ़ा है। चांदी का भाव बुधवार को 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज बुधवार 1 अप्रैल को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर 24 कैरेट सोना करीब 0.47% बढ़कर 1,51,471 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत बना हुआ है और करीब 4,676 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। निवेशक इस समय वैश्विक हालात पर नजर बनाए हुए हैं, जिससे बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखी जा रही है। MCX पर चांदी करीब 0.68% गिरकर 2,39,250 रुपये प्रति किलो के आसपास आ गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसमें कमजोरी दिख रही है। हालांकि पिछले सत्र में चांदी में अच्छी तेजी आई थी, लेकिन अब बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव में कमी और बाजार की अनिश्चितता के चलते सोना-चांदी दोनों में आगे भी इसी तरह हलचल बनी रह सकती है।

बुधवार 1 अप्रैल का सिल्वर रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें