Get App

Silver Price Today: आज 2 अप्रैल को फिर महंगी हुई चांदी, जानिये गुरुवार का सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज 2 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। गुरुवार को बुलियन मार्केट में चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। चांदी का भाव गुरुवार को 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 11:21 AM
Silver Price Today: आज 2 अप्रैल को फिर महंगी हुई चांदी, जानिये गुरुवार का सिल्वर रेट
Silver Rate Today: आज सिल्वर के दाम में तेजी रही।

Silver Price Today: आज 2 अप्रैल को चांदी के भाव में मामूली तेजी रही। गुरुवार को बुलियन मार्केट में चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। चांदी का भाव गुरुवार को 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,55,100 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज गुरुवार 2 अप्रैल को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

MCX पर रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज तेज गिरावट देखने को मिली है। MCX पर 24 कैरेट सोना करीब 2.11% गिरकर 1,50,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में और ज्यादा गिरावट रही और यह करीब 5.26% टूटकर 2,30,686 रुपये प्रति किलो के आसपास पहुंच गई। पिछले सत्र की ऊंचाई से सोना करीब 2.6% और चांदी 5% से ज्यादा नीचे आ चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। सोना करीब 1.98% गिरकर 4,688 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी में लगभग 5% की गिरावट आई है। बाजार में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब वैश्विक तनाव में कुछ कमी के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि कच्चे तेल की कीमतों और मजबूत डॉलर का असर अभी भी बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें