Silver Price Today: आज 3 अप्रैल गुड फ्राइडे के दिन चांदी के भाव में गिरावट रही। कल की तुलना में बुलियन मार्केट में चांदी का भाव करीबन 5000 रुपये प्रति किलोग्राम कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,49,100 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,54,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज शुक्रवार 3 अप्रैल को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।
