Get App

Silver Price Today: महावीर जयंती के दिन क्या रहा सिल्वर रेट? जानिये चांदी का भाव

Silver Price Today: चांदी का भाव मंगलवार 31 मार्च को 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज पूरा देश महावीर जयंती का त्योहार मना रहा है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 31, 2026 पर 10:24 AM
Silver Price Today: महावीर जयंती के दिन क्या रहा सिल्वर रेट? जानिये चांदी का भाव
पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Silver Price Today: आज पूरा देश महावीर जयंती का त्योहार मना रहा है। चांदी का भाव मंगलवार 31 मार्च को 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। ऐसे में दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों  में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,55,100 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज मंगलवार 31 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कॉमेक्स (Comex) पर सोना करीब 1.36% बढ़कर 4,587 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जबकि चांदी में और ज्यादा उछाल आया और यह 3% से ज्यादा बढ़कर करीब 72-73 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही है।

हालांकि, घरेलू बाजार यानी MCX में इसका असर अभी पूरी तरह नहीं दिखा है। सोमवार के सत्र में सोना हल्की गिरावट के साथ करीब 1,47,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ करीब 2,29,033 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 25 मार्च को यह करीब 2,34,814 रुपये प्रति किलो थी, जो 27 मार्च को गिरकर 2,21,647 रुपये हो गई और 30 मार्च को फिर बढ़कर 2,30,135 रुपये के आसपास पहुंच गई। एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोना 4,300 से 4,600 डॉलर के दायरे में रह सकता है, जबकि चांदी 65 से 75 डॉलर के बीच ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें