Get App

Silver Price Today: आज 16 मार्च को चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के पहले दिन गिरावट आई है। सोमवार 16 मार्च को चांदी का भाव 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 10:27 AM
Silver Price Today: आज 16 मार्च को चांदी हुई सस्ती, जानिये कितना कम हुआ सिल्वर रेट
Silver Price Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के पहले दिन गिरावट आई है। सोमवार 16 मार्च को चांदी का भाव 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,79,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज सोमवार 16 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

क्यों आ रही है गिरावट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में इस समय गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब दुनिया में अनिश्चितता बढ़ती है तो निवेशक सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति की ओर रुख करते हैं। हालांकि बाजार में सप्लाई ज्यादा होने और मांग थोड़ी कमजोर रहने की वजह से कीमतों में दबाव बना हुआ है।

दरअसल अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव 28 फरवरी 2026 को उस समय बढ़ गया था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके जवाब में ईरान ने भी इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। इसके बाद से मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं और इसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें