Get App

Silver Price Today: नवरात्रि में लगातार सस्ती हो रही है चांदी, जानिये 23 मार्च का सिल्वर रेट

Silver Price Today: नवरात्रि के समय में चांदी लगातार सस्ती हो रही है। सोमवार 23 मार्च को चांदी का भाव बीते हफ्ते की तुलना में 10,000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 11:28 AM
Silver Price Today: नवरात्रि में लगातार सस्ती हो रही है चांदी, जानिये 23 मार्च का सिल्वर रेट
Silver Price Today: चांदी के भाव में आज गिरावट आई है।

Silver Price Today: नवरात्रि के समय में चांदी लगातार सस्ती हो रही है। सोमवार 23 मार्च को चांदी का भाव बीते हफ्ते की तुलना में  10,000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,49,900 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज सोमवार 23 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है, लेकिन इस बार एक अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदते हैं, जिससे इनके दाम बढ़ जाते हैं, मगर अभी कीमतों में हल्की गिरावट या स्थिरता बनी हुई है। इसकी वजह बाजार में ज्यादा सप्लाई और अपेक्षाकृत कम मांग मानी जा रही है। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई के बाद शुरू हुआ यह तनाव अभी तक थमा नहीं है, इसलिए एक्सपर्ट का मानना है कि आने वाले समय में सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

सोमवार 23 मार्च का सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,44,900
मुंबई 2,44,900
अहमदाबाद 2,44,900
चेन्नई 2,49,900
कोलकाता 2,44,900
हैदराबाद 2,49,900
जयपुर 2,44,900
भोपाल 2,44,900
लखनऊ 2,44,900
चंडीगढ़ 2,44,900

सब समाचार

+ और भी पढ़ें