Get App

Silver Price Today: आज पहले नवरात्रि के दिन सस्ती हुई चांदी, जानिये 19 मार्च का सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के चौथे दिन और नवरात्रि के पहले दिन कम हुआ है। गुरुवार 19 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 11:02 AM
Silver Price Today: आज पहले नवरात्रि के दिन सस्ती हुई चांदी, जानिये 19 मार्च का सिल्वर रेट
Silver Rate: आज नवरात्रि के पहले दिन चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के चौथे दिन और नवरात्रि के पहले दिन कम हुआ है। गुरुवार 19 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 5000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,65,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज गुरुवार 19 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

क्यों आ रही है गिरावट

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद सोने और चांदी के दाम इस समय नीचे आते दिख रहे हैं। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग सोने में निवेश बढ़ाते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं, लेकिन फिलहाल बाजार में सप्लाई ज्यादा और मांग थोड़ी कमजोर होने से दाम दबाव में हैं। 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद शुरू हुआ यह तनाव अभी भी जारी है और करीब 20 दिन बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई है। ऐसे में जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, क्योंकि वैश्विक माहौल अभी भी अनिश्चित है।

गुरुवार 19 मार्च का सिल्वर रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें