Get App

Silver Price Today: आज 18 मार्च को सस्ता हुआ सिल्वर, जानिये 1 किलोग्राम चांदी का रेट

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सस्ती हुई है। 18 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 11:02 AM
Silver Price Today: आज 18 मार्च को सस्ता हुआ सिल्वर, जानिये 1 किलोग्राम चांदी का रेट
Silver Price Today: 18 मार्च की सुबह चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।

Silver Price Today: चांदी के भाव में आज हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को सस्ती हुई है। 18 मार्च को चांदी का भाव कल की तुलना में 4000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हुआ है। दिल्ली की बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,65,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। मुंबई, राजस्थान, यूपी, मध्यप्रदेश जैसे उत्तरी भारतीय राज्यों  में चांदी का भाव इसी रेट पर कारोबार कर रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय राज्यों में एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,75,000 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यहां जानिये आज बुधवार 18 मार्च को क्या रहा एक किलोग्राम चांदी का भाव।

क्यों आ रही है गिरावट

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर साफ दिख रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। आमतौर पर ऐसे हालात में लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीदते हैं, जिससे कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन इस समय बाजार में सप्लाई ज्यादा और मांग थोड़ी कमजोर होने की वजह से दाम दबाव में हैं।

दरअसल 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी हमला किया और तभी से मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बना हुआ है। इस टकराव का असर सिर्फ उस क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक बाजारों पर भी इसका असर पड़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें