Get App

सोनाक्षी सिन्हा ने 22.50 करोड़ रुपये में अपना अपार्टमेंट बेचा, कमाया 61% प्रॉफिट, जानिये क्या थी फ्लैट की खासियत

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्हें इस अपार्टमेंट को बेचकर करीब 8 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा का ये अपार्टमेंट 4BHK है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Feb 03, 2025 पर 1:55 PM
सोनाक्षी सिन्हा ने 22.50 करोड़ रुपये में अपना अपार्टमेंट बेचा, कमाया 61% प्रॉफिट, जानिये क्या थी फ्लैट की खासियत
Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है। उन्हें इस अपार्टमेंट को बेचकर करीब 8 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा का ये अपार्टमेंट 4BHK है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्री डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह अपार्टमेंट 81 ऑरिएट नामक प्रोजेक्ट में है। ये अपार्टमेंट एमजे शाह ग्रुप ने डेवलप किया है। यह प्रोजेक्ट 4.48 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें 4BHK अपार्टमेंट शामिल हैं।

सोनाक्षी सिन्हा के अपार्टमेंट की खासियत

रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने यह अपार्टमेंट मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब जनवरी 2025 में 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया। इससे इसकी कीमत में 61% की बढ़ोतरी हुई। अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 391.2 वर्ग मीटर (4,211 वर्गफुट) और बिल्ट-अप एरिया 430.32 वर्ग मीटर (4,632 वर्गफुट) है। इसमें तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। इस सौदे पर 1.35 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का पेमेंट किया गया।

सोनाक्षी सिन्हा के पास हैं और भी अपार्टमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें