Get App

SBI ने लोन पर ब्याज घटाया, EBLR किया कम, जानिये कितनी कम होगी होम लोन EMI

SBI Bank: देश के सबसे बड़े सरकार बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने हाल ही में अपने EBLR और होम लोन रेट्स में 50 बेसिस पॉइंट (0.50%) की कटौती की है। यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद किया गया है और यह नया रेट 15 जून 2025 से लागू हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2025 पर 6:30 PM
SBI ने लोन पर ब्याज घटाया, EBLR किया कम, जानिये कितनी कम होगी होम लोन EMI
SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने EBLR कम किया है।

SBI Bank: देश के सबसे बड़े सरकार बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने हाल ही में अपने EBLR और होम लोन रेट्स में 50 बेसिस पॉइंट (0.50%) की कटौती की है। यह बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट घटाने के बाद किया गया है और यह नया रेट 15 जून 2025 से लागू हो गया है।

क्या होता है EBLR?

EBLR यानी एक्सटरनल बेंचमार्क लेंडिंग रेट एक ऐसा सिस्टम है जिससे बैंक अपने लोन पर लगने वाला ब्याज दर तय करते हैं। यह रेट सीधे-सीधे RBI के रेपो रेट से जुड़ा होता है। मतलब, अगर RBI रेपो रेट घटाता है तो होम लोन सस्ते हो जाते हैं। इससे ब्याज दरें ट्रांसपेरेंट होती है। साथ ही ब्याज कम होने का फायदा ग्राहकों को मिलता है।

SBI का नया EBLR और होम लोन रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें