इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को फाइल करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। इसे फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की गई है। आपके लिए इस तारीख से पहले पहले अपना आईटीआर दाखिल करना जरूरी है। हालांकि आईटीआर दाखिल करते वक्त आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत भी पड़ती है। अगर आप आईटीआर भरने जा रहे हैं तो पहले से ही कुछ दस्तावेजों को कलेक्ट कर लें ताकि आपको आईटीआर फाइल करते वक्त कोई दिक्कत ना आए। आइये जान लेते हैं कि कौन कौन से हैं वे दस्तावेज जिनकी जरूरत आईटीआर फाइल करने में पड़ती है।
