Thailand Retirement Visa Programme: 50 साल से अधिक उम्र के लोगों को थाईलैंड अपने यहां रहने के लिए बुला रहा है। अब कई कपल्स 50 की उम्र के आसपास ही रिटायर हो रहे हैं और थाईलैंड जैसे शांत देशों में बस रहे हैं। ये नया ट्रेंड अब इंडियन कपल्स के बीच नजर आ रहा है। इंडियन भी भारत में अपनी प्रॉपर्टी को किराये पर देकर थाईलैंड में बस रहे हैं। तेजी से भागती जिंदगी, काम का तनाव और शहरों की भीड़भाड़ ने भारतीय कपल्स को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि रिटायरमेंट के बाद लाइफ कैसी हो? यह फैसला सिर्फ भीड़ या ट्रैफिक से दूर जाने का नहीं, बल्कि एक सस्ता और सुकूनभरी लाइफ जीने की चाहत का हिस्सा है।
