Get App

Wheat Farming Tips: गेहूं की दूसरी सिंचाई कैसे और कब करें? जानें सही तरीका, होगी बंपर पैदावार

Wheat Farming Tips: गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई फसल की वृद्धि और उत्पादन के लिए जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, हल्की सिंचाई करें और जलभराव से बचें। शाम के समय सिंचाई करना सबसे बेहतर होता है, जिससे फसल को अधिक लाभ मिलता है। सही तकनीक और सावधानियां बरतने से फसल स्वस्थ और उपजाऊ रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 5:19 PM
Wheat Farming Tips: गेहूं की दूसरी सिंचाई कैसे और कब करें? जानें सही तरीका, होगी बंपर पैदावार
मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जारी किया है। वेस्टर्न हिमालय के क्षेत्र में बारिश का अनुमान किया है।

Wheat Farming Tips: गेहूं की फसल के लिए सिंचाई कृषि के लिए बहुत जरूरी है। यह फसल की वृद्धि में मदद करती है और अच्छी पैदावार सुनिश्चित करती है। जनवरी महीने में किसान गेहूं की अगेती फसल की दूसरी सिंचाई कर रहे हैं। हालांकि इस समय कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है। यदि सिंचाई सही तरीके से नहीं की जाती तो फसल को नुकसान हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक दूसरी सिंचाई हल्की करनी चाहिए ताकि खेत में पानी का भराव न हो। ज्यादा पानी देने से मिट्टी नरम हो जाती है और जड़ों की पकड़ कमजोर हो सकती है जिससे फसल गिरने का खतरा बढ़ जाता है।

सिंचाई का सही समय भी बहुत अहम है। शाम के समय सिंचाई करना सबसे अच्छा होता है क्योंकि इस समय हवा की गति कम रहती है और पानी मिट्टी में अच्छे से समा जाता है। इस तरह सही तरीके से सिंचाई करने से गेहूं की फसल अच्छी और स्वस्थ रहती है।

गेहूं की दूसरी सिंचाई का सही समय

लोकल 18 से बात करते हुए कृषि विशेषज्ञ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर में बोई गई गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई का समय अब सही है। यह समय फसल के लिए सबसे अच्छा होता है और सही तरीके से सिंचाई करने पर बेहतर उत्पादन हासिल किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें