Get App

YES Bank ने अप्रैल महीने में दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज, अब ज्यादा ब्याज का टाइम हो गया है खत्म?

FD Rates: YES Bank ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। Yes Bank ने हाल में एफडी की ब्याज दरों को घटाया था। बैंक ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज घटा दिया है। Yes Bank ने इस बार कुछ पीरियड की एफडी पर 0.25 फीसदी ब्याज कम कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2025 पर 12:30 PM
YES Bank ने अप्रैल महीने में दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज, अब ज्यादा ब्याज का टाइम हो गया है खत्म?
YES बैंक ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है।

FD Rates: YES Bank ने अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। Yes Bank ने हाल में एफडी की ब्याज दरों को घटाया था। बैंक ने एक बार फिर एफडी पर ब्याज घटा दिया है। Yes Bank ने इस बार कुछ पीरियड की एफडी पर 0.25 फीसदी ब्याज कम कर दिया है। अब ये नहीं दरें 21 अप्रैल 2025 से लागू हो गई हैं। बैंक ने अपनी सबसे ऊंची ब्याज दर को 7.75% से घटाकर 7.50% कर दिया है। ये नई दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू हुई हैं।

यह दूसरी बार है जब यस बैंक ने अप्रैल महीने में दरें घटाई हैं। इससे पहले बैंक ने अप्रैल महीने की शुरुआत में एफडी की दरें कम की थी। यह फैसला RBI के रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की कटौती करने के बाद आया है। आरबीई ने रेपो रेट को कम करके 6 फीसदी कर दिया है। बैंक इस समय अपनी डिपॉजिट कॉस्ट को बैलेंस करने की कोशिशों में लगा हुआ है।

हालांकि कुछ मध्यम और लंबे पीरियड की एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट यानी 0.25 फीसदी तक का ब्याज बढ़ाया है। जैसे कि 12 महीने से कम 36 महीने तक की FD अब 7.25% की जगह 7.50% ब्याज देगी, जबकि वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) को इसी स्लैब पर 8.00% ब्याज मिलेगा। सामान्य ग्राहकों के लिए नई FD दरें इस तरह है।

7 से 14 दिन: 3.25%

सब समाचार

+ और भी पढ़ें