Get App

जोमैटो ने दिया झटका, 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब हर फूड ऑर्डर पर देने पड़ेंगे 12 रुपये

Zomato platform fee hike: जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ा दी है। ग्राहकों को अब हर खाना ऑर्डर पर ज्यादा देना होगा। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है। जानिए डिटेल

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 12:07 AM
जोमैटो ने दिया झटका, 20% बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; अब हर फूड ऑर्डर पर देने पड़ेंगे 12 रुपये
मंगलवार को BSE पर Eternal Ltd के शेयर 0.55% की मामूली बढ़त के साथ ₹322.85 पर बंद हुए।

अब जोमैटो से खाना ऑर्डर करना थोड़ा महंगा पड़ेगा। फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी Eternal Ltd ने मंगलवार (2 सितंबर) को फूड डिलीवरी ऑर्डर्स पर प्लेटफॉर्म फीस 20% बढ़ा दी। अब ग्राहकों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने पर ₹10 के बजाय ₹12 की प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। जोमैटो ने ठीक 1 साल पहले आखिरी बार प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई थी।

दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) के मालिकाना हक वाली Zomato ने अगस्त 2023 में प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत ₹2 से की थी। इसे मार्जिन सुधारने और मुनाफा बढ़ाने की दिशा में कदम के रूप में पेश किया गया। इसके बाद प्लेटफॉर्म फीस कई बार बढ़ाई गई। इसे 2023 में ₹3, 1 जनवरी 2024 को ₹4, और अक्टूबर 2024 में त्योहारी सीजन के लिए ₹10 किया गया।

Eternal के पहली तिमाही के नतीजे

Eternal Ltd ने जून तिमाही में ₹25 करोड़ मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल की समान अवधि के ₹253 करोड़ से कम है। कंपनी ने कहा कि यह अंतर मुख्य रूप से क्विक कॉमर्स और आउटगोइंग बिजनेस में जारी निवेशों के कारण है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें